पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसीकर. गणेश्वर में सरिस्का की तर्ज पर पैंथर रिजर्व एरिया बनेगा। 13 हजार हैक्टेयर एरिया को दीवार से कवर किया जाएगा। टूरिज्म के तौर पर डवलप करने के लिए वॉच टॉवर, दो किमी लंबी वॉचिंग ट्रेल बनाई जा रही है। ताकि लोग पैंथर परिवार को देख सकें। वन्य जीव गणना के दौरान गणेश्वर इलाके में पैंथर परिवार की पुष्टि के बाद वन विभाग ने यह कवायद शुरू की है।
वन विभाग ने प्लान बनाकर मुख्यालय को भेजने की तैयारी कर ली है। रिजर्व एरिया में गणेश्वर के अलावा गांवड़ी, टोडा, दरीबा, बालेश्वर, दीपावास, आदि ग्राम पंचायतों का हिस्सा शामिल होगा। विभाग ने इन पंचायतों को एनओसी देने के लिए पत्र लिख दिया है। डीएफओ राजेंद्र कुमार हुड्डा के अनुसार प्रस्ताव को ग्राम पंचायतों की मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.