पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांख्यिकी अधिकारी की परीक्षा दो फरवरी को

सांख्यिकी अधिकारी की परीक्षा दो फरवरी को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीकर. आरपीएससी की ओर से सांख्यिकी अधिकारी आयोजना विभाग की भर्ती के लिए दो फरवरी को परीक्षा होगी। आरपीएससी ने जनवरी 2012 में इसके लिए आवेदन मांगे थे और जल्द ही परीक्षाएं करवाए जाने की बात कही थी लेकिन आवेदन मांगने की तारीखें लगातार बढ़ती रहीं। अब दो साल के लंबे इंतजार के बाद आरपीएससी ने एग्जाम की तारीख तय कर दी है।

153 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा का एक मात्र केंद्र अजमेर होगा। आरपीएससी सचिव घनश्याम टिलवानी ने बताया कि परीक्षा एक सत्र में सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। आरपीएससी द्वारा एडमिशन फार्म बेवसाइट पर डाल दिए जाएंगे। अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट से अपना एडमिशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर एक फोटो और पहचान पत्र से संबंधित एक दस्तावेज लेकर आना होगा।

बार-बार मांगे आवेदन : जनवरी 2012 के बाद फरवरी, मार्च, अगस्त 2012 और 2013 में आवेदन मांगे गए। इसके बाद परीक्षा की तारीख आखिरकार घोषित कर दी गई।

तैयारियों पर पड़ा असर : आवेदन भरने के बाद अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारियों में जुट गए थे। लेकिन परीक्षा की तारीख फाइनल न होने के कारण अभ्यर्थी असमंजस में थे कि कहीं परीक्षा निरस्त न कर दी जाए। इस दौरान अभ्यर्थियों ने अन्य परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी थी।