पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संविदा कर्मियों ने की समायोजित व नियमित करने की मांग

संविदा कर्मियों ने की समायोजित व नियमित करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. मनरेगा कर्मचारियों ने समायोजन व नियमित करने की मांग को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन
सौंपा। कर्मचारियों ने मांग उठाई कि विभिन्न पदों पर 13 हजार कर्मचारी संविदा पर पांच साल से कार्यरत
है। पिछली सरकार ने बजट घोषणा में पंचायतीराज विभाग में विभिन्न पदों का सृजन किया था तथा पंचायतीराज भर्ती नियमों में संशोधन करते हुए भर्ती विज्ञप्ति जारी की
थी, लेकिन भर्ती प्रक्रिया कोर्ट में बोनस अंक प्रावधान के मसले पर अटकी गई। अभी तक इसका फैसला
नहीं होने से भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कर्मचारियों ने डाक बंगले में बैठक कर मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई।
राजस्थान महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह तंवर ने बताया कि नरेगा कार्मिकों को आयुर्वेद, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास विभाग, कॉलेज शिक्षा, खेल विभाग व पंचायतीराज विभाग की स्क्रीनिंग व समायोजित नीति के तहत शैक्षणिक व कार्यानुभव के आधार पर समायोजित किया जाना चाहिए। इसी तरह टीएससी ब्लॉक समन्वयकों ने भी अपनी मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया।