- Hindi News
- लोकसभा चुनाव से पहले वोटर से पूछेंगे वोट क्यों जरूरी
लोकसभा चुनाव से पहले वोटर से पूछेंगे-वोट क्यों जरूरी
सीकर. लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं के सामान्य ज्ञान व वोटिंग को लेकर उनकी क्या सोच हैं? वोट डालना क्यों जरूरी है? इन्हीं सवालों के जवाब निर्वाचन विभाग वोटर्स से जानेगा। फरवरी महीने में सर्वे होगा।
इसी आधार पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्लानिंग तैयार होगी। वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन ने बताया कि इस विषय में आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा सर्वे की कार्ययोजना तैयार की गई हैं जिसके अनुसार प्रथम चरण में फील्ड स्तर पर प्रगणक आयोग द्वारा निर्धारित प्रश्नावली सर्वे का कार्य होगा। इसके लिए नियुक्त नोडल अधिकारी उपजिला निर्वाचन अधिकारी जिला स्तर एवं विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय पर प्रशिक्षण संबंधी कार्रवाई करेंगे। सर्वे में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से कुल पोलिंग बूथों में से दस का चयन रेंडम सेंपलिंग के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक चयनित पोलिंग बूथ पर पंजीकृत सूची में से 10-10 मतदाताओं का चयन रेंडम सेंपलिंग के आधार पर किया जाएगा। राज्य की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में से 20 हजार मतदाताओं का रैंडमली चयन किया जाएगा। रैंडम सैंपलिंग एवं नियुक्ति आक्षेप 29 जनवरी को जारी कर इन्हें 31 जनवरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सर्वे एक से 13 फरवरी तक कराया जाएगा।