- Hindi News
- भत्ते के लिए बिल जरूरी कर्मचारियों में रोष
भत्ते के लिए बिल जरूरी कर्मचारियों में रोष
सीकर. मंत्रालयिक कर्मचारियों को स्टेशनरी के लिए दिए जाने वाले 250 रुपए के भत्ते के लिए बिल जमा कराने होंगे। इसके बाद ही भत्ता मिलेगा। नए आदेश को लेकर बाबू लामबंद हो गए हैं। बुधवार को राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति की सीकर जिला इकाई की हुई बैठक में इस पर रोष जताया गया। समिति सदस्य मुरलीधर शर्मा ने बताया कि सरकार ने अप्रत्यक्ष रूप से भत्ता बंद करने का काम किया है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेती है तो आंदोलन किया जाएगा। सरकार कर्मचारियों के हितों को ध्यान नहीं रखती है तो लोकसभा चुनाव में मिशन-25 को विफल करेंगे। इस दौरान भूपेंद्र काजला, हरिराम बुनकर, सुरेश पारीक, बजरंग लाल जांगिड़, लोकेश माथुर, सतीश सैन,
जगदीश खारिया सहित अनेक कर्मचारी नेता मौजूद रहे।