- Hindi News
- ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से करंट, युवक की मौत
ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से करंट, युवक की मौत
सीकर. गांव सांवलोदा में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि प्रहलाद पुत्र बेगाराम घर में फर्श की घिसाई का काम कर रहा था। इसी दौरान ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से फाल्ट आ गया। इसके कारण प्रहलाद करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शिक्षक पर हमला, युवक गिरफ्तार
पलसाना. कस्बे के वार्ड संख्या 25 में न्यू कॉलोनी के पास मंगलवार को एक युवक ने चाकू से वार कर शिक्षक को घायल कर दिया। थानाधिकारी इंद्रराज मरोडिया ने बताया कि मनोहर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रवि खटीक निवासी बाय हाल निवासी दिल्ली पलसाना में किराए के मकान में रहता है। किसी से छेड़छाड़ करने पर रवि को समझाइस के लिए गए तो उसने चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया।
खेत में मिला शव