पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसीकर. जेल में फायरिंग मामले की जांच अब डीआईजी ((जेल)) सरवर खां करेंगे। वे अगले कुछ दिन में सीकर की विजिट कर सकते हैं। एडीजी ((जेल)) भूपेंद्र दक ने बताया कि मामला गंभीर है। इसलिए मंगलवार को घटना को नए सिरे से रिव्यू किया गया। एक-एक पहलू सामने आए। ऐसे में डीआईजी स्तर के अधिकारी को जांच दी है। यह जांच घटना के तुरंत बाद एसपी जेल मुख्यालय को दी गई थी। शुरुआती जांच में तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
फाइनल जांच रिपोर्ट आने पर जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। डीआईजी सरवर खां ने बताया कि सस्पेंड डिप्टी व पहले से खाली पड़े जेलर के पद पर अभी किसी को नहीं लगाया गया है। इधर, पुलिस भी अपने स्तर पर यह जांच कर रही है कि आखिर जेल में रिवॉल्वर कैसे पहुंची। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी की सुबह सीकर जेल के बंदी सुभाष बराल ने कुख्यात अपराधी राजू ठेहट को गोली मार दी थी। मौके से दस जिंदा कारतूस, दो चले हुए और रिवॉल्वर बरामद हुई थी। इस घटना ने जेल प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.