- Hindi News
- अनुपस्थित रहे अधिकारियों को मिलेगा नोटिस
अनुपस्थित रहे अधिकारियों को मिलेगा नोटिस
नगर संवाददाता - सीकर
जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति की बैठक में बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को नोटिस दिया जाएगा। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कूदन बीसीएमओ व धोद सीएचसी से कोई नहीं आया था।
जबकि अनुपस्थित रहने की सूचना भी नहीं दी गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। जिसमें खासकर अस्पतालों में सुविधाओं का प्रचार करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा टीकाकरण, फैमिली प्लानिंग आदि को लेकर बातचीत हुई। इस दौरान सीएमएचओ डॉ बीएल सैनी, डिप्टी सीएमएचओ डॉ अशोक महरिया आदि मौजूद रहे।
जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति की बैठक