सीए आईपीसीसी का रिजल्ट 31 को
सीकर. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से नवंबर 2013 में हुई आईपीसीसी ((इंटरमीडिएट इंटीग्रेटेड प्रोफेशनल कॉम्पीटेंस कोर्स एग्जाम)) का रिजल्ट 31 जनवरी को आएगा। रिजल्ट शाम चार बजे तक आ जाएगा। स्टूडेंट्स रिजल्ट इंस्टीट्यूट की वेबसाइट पर देख सकेंगे। वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट भी रहेगी। इसमें 55 फीसदी या इससे ज्यादा लाने वाले स्टूडेंट्स और 50 रैंक तक के स्टूडेंट्स को शामिल किया जाएगा।