- Hindi News
- 14 फरवरी को होगा सीकर नगरपरिषद सभापति पद काउपचुनाव
14 फरवरी को होगा सीकर नगरपरिषद सभापति पद काउपचुनाव
नगर संवाददाता. सीकर.
सीकर नगर परिषद सभापति के उप चुनाव 14 फरवरी को होंगे। 17 को मतगणना होगी। गुरुवार ३० जनवरी से तीन फरवरी तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। जो चुनाव परिणाम तक रहेगी। सीकर की सभापति सलमा शेख का 5 नवंबर, 2013 को निधन हो गया था, जिसके बाद सभापति का कार्यभार उप सभापति विमल कुलहरि दिया हुआ है। सीकर में चुनाव 151 बूथों पर कराए जाएंगे। चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इधर, 12 जिलों की 15 नगर पालिकाओं में 17 वार्ड पार्षदों के उप चुनाव भी इसके साथ ही होंगे।