पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाटू के तीन गांवों से बनती है राज्य महिला टीमतपीपल्या, चौमूं पुरोहितान व सांवलपुरा गांव की बेटिय

खाटू के तीन गांवों से बनती है राज्य महिला टीमतपीपल्या, चौमूं पुरोहितान व सांवलपुरा गांव की बेटियां हैं राजस्थान की महिला टीम की ताकत, पढि़ए पूरी कहानीविशेषभास्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबूलाल चौधरी. खाटूश्यामजी
राजस्थान की महिला वॉलीबॉल टीम। इस टीम की नींव हैं, ग्राम तपीपल्या, चौमूं पुरोहितान व सांवलपुरा गांव की बेटियां। इनके बगैर राजस्थान महिला वॉलीबॉल टीम अधूरी हैं। राजस्थान की टीम में इन तीन गांवों से ही करीब पांच से छह खिलाड़ी होती हैं। अब तक करीब 30 बेटियां नेशनल खेल चुकी हैं।
राजस्थान में होने वाले टूर्नामेंट में सीकर जिले की टीम इन गांवों की बेटियों के दम पर साल 2007 से लगातार राजस्थान में जीतती आई है। इस टीम की सरोज पिपलोदा से मिलिए। इन्होंने चीन के जुहांग शहर में हुई यूथ इंटरनेशनल प्रतियोगिता में करिश्मा दिखाकर सबको चौंका दिया था। प्रतियोगिता में भारत छठवें स्थान पर रहा था। दूसरी खिलाड़ी सुनीता सामोता नेशनल टूर्नामेंट नौ बार खेल चुकी हैं। कोच रामगोपाल सामोता कहते हैं, वॉलीबॉल में जीत हासिल करने का हुनर इन गांवों की मिट्टी में ही है।