पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैदियों के लिए छाछ, दही व दूध लाने पर लगाई रोक

कैदियों के लिए छाछ, दही व दूध लाने पर लगाई रोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. जेल में कैदी पर फायरिंग के बाद जेल प्रशासन सुरक्षा को लेकर और अधिक सख्त हो गया है। जिसके तहत बुधवार को कैदियों से मिलने के दौरान परिजनों द्वारा लाई जाने वाली खाद्य सामग्री भी लौटा दी गई। जेल प्रशासन ने यह निर्णय इसलिए लिया ताकि खाद्य सामग्री के जरिए कैदी को किसी प्रकार की कोई नशीली दवा या हानिकारक वस्तु की सप्लाई नहीं की जा सके। इसके लिए परिजनों द्वारा कैदी के लिए लाए जा रहे दूध, दही व छाछ आदि पर रोक लगा दी गई है। बाकी अन्य वस्तुओं की जांच भी बारीकी से की जा रही है। कार्यवाहक जेल कारापाल सागरमल शर्मा ने बताया कि कैदियों की सुरक्षा के लिए इस तरह का फैसला लिया गया है। जब तक ऊपर से कोई फैसला नहीं आता तब तक जेल कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टियां भी बंद कर दी गई है। रेस्ट के समय में भी कटौती की गई है। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी को जेल के अंदर एक कैदी राजू ठेहट पर दूसरे कैदी सुभाष बराल ने फायरिंग कर घायल कर दिया गया था।