पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटायरमेंट के बाद दोबारा आर्मी में भर्ती हो सकते हैं पूर्व सैनिक

रिटायरमेंट के बाद दोबारा आर्मी में भर्ती हो सकते हैं पूर्व सैनिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. पूर्व सैनिक रिटायरमेंट के बाद दोबारा आर्मी में भर्ती हो सकते हैं। इस बार आर्मी में डीएससी((डिफेंस सर्विस कोर्स)) के लिए कई वैकेंसियां निकाली गई है। जिसके तहत आर्मी से रिटायरमेंट के तुरंत पांच साल बाद तक का कोई भी पूर्व सैनिक दोबारा आर्मी में भर्ती होने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए जरूरी होगा कि आवेदन करने वाले भूतपूर्व सैनिक ने पांच साल तक आर्मी में सेवा दे रखी हो। भर्ती निदेशक कर्नल संदीप कपूर ने बताया कि डीएससी में भर्ती होने वाले पूर्व सैनिकों को जयपुर स्थित भर्ती मुख्यालय पर संपर्क करना होगा। यहां उनके कागजातों की जांच होगी और आर्मी में भर्ती करने के लिए रिकमंडेशन जारी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि झुंझुनूं में अगले माह फरवरी में सेना भर्ती रैली प्रस्तावित है। ऐसे में पूर्व सैनिक भर्ती मुख्यालय संपर्क कर इस भर्ती में भी सलेक्ट होने का फायदा उठा सकते हैं।
जीडी में 48 व क्लर्क के लिए 50 साल : भर्ती निदेशक ने बताया कि डीएससी में भर्ती होने के बाद पूर्व सैनिक जीडी में 48 साल की उम्र तक सेवा में बना रह सकता है। वहीं क्लर्क के लिए 50 साल की उम्र निर्धारित की गई है।
जिले में हैं तीन हजार सैनिक : सूत्रों के अनुसार पिछले पांच साल में जिले में तीन हजार के करीब सैनिक आर्मी से रिटायर हुए हैं। जिनको इस वैकेंसी का फायदा मिल सकता है। हालांकि पूर्व सैनिकों को संविदा पर नौकरी दिलाने के लिए जिले में रेसको संचालित है।