- Hindi News
- ‘जेल कर्मचारियों को पैसे देकर काम करा लेते थे’सीकर जेल में राजू ठेहट पर फायरिंग का मामला, आरोपी स
‘जेल कर्मचारियों को पैसे देकर काम करा लेते थे’सीकर जेल में राजू ठेहट पर फायरिंग का मामला, आरोपी सुभाष बराल ने पूछताछ में जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
नगर संवाददाता.सीकर.
सीकर जेल में कुख्यात बदमाश राजू ठेहट को गोली मारने वाले आरोपी सुभाष बराल ने पुलिस पूछताछ में जेल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने जेल प्रशासन को बंधी देने की बात भी कबूली है। हालांकि मामला जेल विभाग की जांच से जुड़ा होने के कारण पुलिस इसका पूरी तरह खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस के मुताबिक सुभाष बराल ने बताया है कि जेल प्रशासन की कैदियों से सांठगांठ रहती है। इसके तहत जब चाहे वे किसी से भी मिल सकते हैं। जब भी उससे कोई मिलने आता जेल प्रशासन की तरफ से व्यवस्था करा दी जाती थी। मोबाइल व अन्य सामान भी आसानी से अंदर चला जाता था। उसने कबूला है कि कुलदीप कुल्हरि नाम का युवक उससे जेल में मिलने आया था। उसके बाद उसने पीछे जाकर पिस्टल अंदर फेंक दी थी। 14 दिन बाद उसे राजू ठेहट पर फायरिंग करने का मौका मिला और उसने हमला कर दिया। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी यह भी कबूल कर रहा है कि जो मिलने आता था वही मिलीभगत कर पैसे देता था। इधर,मामले में जांच के लिए गुरुवार को डीआईजी सरवर खां सीकर आएंगे।
॥सुभाष बराल से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जेल प्रशासन पर भी कई तरह के आरोप लगाए हैं। जांच के लिए आने वाले जेल अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।
राजेंद्र रावत, एसएचओ उद्योग नगर