अतिक्रमण हटाने की मांग
सीकर. छात्र संगठन एबीवीपी की ओर से बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में श्री कल्याण राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय को अतिक्रमण मुक्त करने व एसडीएम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक दाधीच ने बताया कि महाविद्यालय से अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम ने नोटिस जारी कर दिया और इसके बाद एसडीएम ने ही अतिक्रमियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए उन्हें किराएदार घोषित कर दिया। ज्ञापन के दौरान छात्रनेता रोहित शर्मा, कमलेश बड़ासरा, विवेक, रोहिताश आदि मौजूद थे। इधर एबीवीपी के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कल्याण कॉलेज वाणिज्य संकाय की बैठक हुई। जिसमें कार्यकारिणी का गठन कर प्रदीप खंडेला को अध्यक्ष, अशोक राड को सचिव, दीपक कुमार को उपाध्यक्ष व दलीप जादम को महासचिव का दायित्व दिया गया। कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य को ज्ञापन देकर छात्रसंघ अध्यक्ष को निरस्त व सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की गई।