पुरस्कारों के लिए आवेदन 15 तक
सीकर. जिला स्तर पर वन सुरक्षा, विकास तथा वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं को पुरस्कृत किए जाने की योजना के तहत वर्ष 2013-14 के लिए 15 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। डीएफओ राजेंद्र हुड्डा ने बताया कि प्रति वर्ष पुरस्कार की राशि प्रत्येक श्रेणी के लिए 500-500 रुपए हैं।