- Hindi News
- ‘पार्टी से 20 20 लोगों को जोड़ें बूथ पालक’
‘पार्टी से 20-20 लोगों को जोड़ें बूथ पालक’
सीकर. भाजपा नगर मंडल की बुधवार को शहर अध्यक्ष गिरधारी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इस टारगेट के लिए हर बूथ पालक 20 लोगों को पार्टी से जोड़ेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिराम रणवा ने कहा कि मोदी मिशन के लिए एक वोट एक नोट के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा। जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनावों की तरह एकजुटता से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बैठक में महामंत्री राजकुमार जोशी, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल शर्मा, मंजू लोहिया, अनिता शर्मा, सूरजमल, अर्जुन झाझुका आदि ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर सीताराम खीचड़, गोविंद सैनी, अशोक चौधरी, प्रहलाद सैनी, रामवतार सांखला, लवकुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
लोकसभा प्रभारी एक को लेंगे बैठक
लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा के लिए शनिवार को दोपहर 12 बजे झुंझुनूं बाइपास पर बैठक होगी। बैठक में लोकसभा प्रभारी धर्मपाल चौधरी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। बैठक में कार्यकारिणी के अलावा पूर्व सांसद, विधायक, प्रधान, चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला परिषद सदस्य, मोर्चा जिलाध्यक्ष, महामंत्री प्रकोष्ठ संयोजक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व विधानसभा प्रत्याशी उपस्थित रहेंगे।