- Hindi News
- भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग में छाया लोकसभा उम्मीदवार का मुद्दा
भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग में छाया लोकसभा उम्मीदवार का मुद्दा
सीकर. लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा में टिकट को लेकर उठापटक शुरू हो गई है। दिग्गज नेता चुनावी माहौल अपने पक्ष में करने की कवायद में जुट गए है। इसी सिलसिले में बुधवार को जयपुर रोड पर पूर्व प्रधान मोहनलाल आर्य की अध्यक्षता में पिपराली पंचायत समिति की 22 ग्राम पंचायतों के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कई लोगों ने पूर्व सांसद सुभाष महरिया को उम्मीदवार बनाने की मांग की। पूर्व प्रधान मोहनलाल आर्य ने कहा महरिया वरिष्ठ है। सर्व सम्मति से इन्हें टिकट दिलाई जाए। गोकुलपुरा के पूर्व सरपंच विजयपाल ने कहा अनुभवी व्यक्ति को टिकट मिलने से आम कार्यकर्ता को फायदा होगा। बेरी सरपंच किरण ने कहा कि नया व्यक्ति न आए, पुराने को अवसर दिया जाना चाहिए। नेमीचंद खीचड़ ने कहा पार्टी जिसे भी टिकट देगी। उसके साथ रहेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ताराचंद धायल ने कहा कि पार्टी जिसे सिंबल देगी। उसके साथ है। लेकिन व्यक्तिगत राय में, सुभाष महरिया को टिकट दी जानी चाहिए। पांच में से तीन चुनाव जीत चुके हैं। जनता के बीच अच्छी पहचान है। बैठक जगदीश जाखड़, बलबीर ओला, बजरंगसिंह, दादिया सरपंच मोहनलाल, कटराथल पूर्व सरपंच ताराचंद, कुडली सरपंच इंद्रजीत, किसान मोर्चा महामंत्री संजय कृष्णिया, पुरोहित का बास सरपंच प्रभुदयाल, नौरंग हलवाई, धूड़ाराम सहित अनेक लोग मौजूद थे।