पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वविद्यालय के नाम को लेकर प्रदर्शन

विश्वविद्यालय के नाम को लेकर प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. प्रताप युवा शक्ति की ओर से बुधवार को प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सीकर में प्रस्तावित विश्वविद्यालय का नाम महाराव शेखा विश्वविद्यालय किए जाने का अतिशीघ्र आदेश पारित करने की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि वर्तमान सरकार द्वारा विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय किया जाना प्रस्तावित है, जो कि शेखावाटी की जनभावना के साथ खिलवाड़ है। शेखावाटी का नाम महाराव शेखाजी के नाम से ही जाना जाता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सोहन सिंह बिंजासी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र विक्रम सिंह, राजेंद्र सिंह खोरी, जितेंद्र, लोकेश सिंह, माल सिंह रायपुरा आदि मौजूद थे।