पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजू को देने से पहले परिजनों को चखाते हैं भोजन

राजू को देने से पहले परिजनों को चखाते हैं भोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. गणतंत्र दिवस पर सीकर जेल में हुई फायरिंग में घायल बदमाश राजू ठेठ की हालत स्थिर है। पिछले चार दिन से एसएमएस अस्पताल के सीटी सर्जरी आईसीयू में भर्ती राजू का पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच उपचार चल रहा है। आईसीयू के आसपास भी लोगों को अनावश्यक खड़ा नहीं रहने देते। आईसीयू में भर्ती अन्य मरीजों के परिजनों की भी चैकिंग कर अंदर प्रवेश किया जाता है। पुलिस की नजर राजू को खानपान के लिए दिए जाने वाले तरल पदार्थ पर भी है। उसे देने से पहले पुलिस परिजनों को चखवाती है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार राजू के पेट में लगी गोली को ऑपरेशन कर निकाला जा चुका है। जबकि गर्दन में लगी गोली अभी भी फंसी हुई है। राजू की सुरक्षा में जयपुर सेंट्रल जेल की पुलिस टीम तैनात की गई है। आईसीयू कक्ष के अंदर दो और बाहर चार हथियार बंद पुलिसकर्मियों को पहरे पर लगाया हुआ है।