पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में असंतोष

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में असंतोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता. सीकर.
लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से पिपराली पंचायत समिति क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद गुरुवार को पिपराली मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रामलीला मैदान में बैठक बुलाई गई।
बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेश शर्मा ने कहा लोगों के मन में है, जिसे टिकट मिलेगी, वही जीत जाएगा। इसलिए मैं, आप, जिलाध्यक्ष सहित कई लोग प्रयास कर रहे हैं। टिकट किसी भी तरीके से मांगी जा सकती है। लेकिन संगठन में संगठन बनाने से परिणाम ठीक नहीं होंगे। किसान मोर्चा की बैठक का नाम लिए बगैर शर्मा ने कहा केवल 22 पंचायतों से फैसला नहीं होगा। भाजपा में आज भी ऐसे लोगों की कमी है जो चौपाल पर बैठकर पार्टी की बात कर सके। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिराम रणवां ने कहा टिकट तय करना पार्टी का काम है। कार्यकर्ता निष्ठा से संगठन के साथ हैं। कार्यकर्ताओं का काम समय पर हो। इसके लिए प्रभारी मंत्री प्रशासन के साथ बैठक करने से पहले विधायक, जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं के अटके हुए कामों पर चर्चा करेंगे। उपाध्यक्ष बाबूसिंह बाजौर ने किसान मोर्चा की बैठक का हवाला देते हुए कहा पार्टी से साथ मिलकर मीटिंग करते तो अच्छा संदेश जाता। ऐसी मीटिंग और आयोजन पर जिलाध्यक्ष को विचार करना चाहिए। विधायक रतनलाल जलधारी ने कहा, व्यक्ति नहीं संगठन बड़ा होता है। पार्टी जिसे टिकट दे, उसका सहयोग करें। बैठक में पिपराली मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, पूर्व प्रधान मोहनलाल, महामंत्री भंवरलाल वर्मा, मनोज बाटड़, मंडल महामंत्री ओमप्रकाश, कैलाश शर्मा, पोखरमल, अरुण पारीक सहित अनेक लोग मौजूद थे।