पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशुचिकित्सा सुविधाओं में कोताही न बरतें : लूणिया

पशुचिकित्सा सुविधाओं में कोताही न बरतें : लूणिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डा. जीएल लूणिया ने विभाग के नोडल अधिकारियों को हिदायत दी है कि प्रत्येक पशुपालक तक विभाग की सुविधा पहुंचाएं। किसी भी पशुपालक को चिकित्सा सुविधाओं से वंचित रखा तो जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को नोडल बैठक में लूणिया ने निशुल्क दवा वितरण योजना की समीक्षा की। वहीं विभाग की ओर से बकरी पालन योजना में बकरी पालकों का चयन करवाने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में भेड़ बकरी विकास अधिकारी डा. जेपी यादव ने गोशालाओं में बांझपन निवारण शिविर आयोजित कराने व विभाग की ओर से जिले में 420 स्थानों पर प्रस्तावित पशुचिकित्सा शिविर की तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी।