पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसीकर. अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्रम 1 अजिताभ आचार्य ने धौलपुर के डकैत शिवदत्त की साथी महिला अनुराग उर्फ अनुराधा की जमानत अर्जी गुरुवार को खारिज कर दी। अपर लोक अभियोजक सलीम अहमद गौरी ने बताया कि नेछवा पुलिस द्वारा अलफसर निवासी अनुराग महला को गिरफ्तार किया गया था। जिसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि करीब डेढ़ महीने पहले नेछवा इलाके में सुजानगढ़ के व्यापारी के अपहरण के प्रयास में धौलपुर का डकैत शिवदत्त मारा गया था। उसके साथ अनुराग भी थी, जो कि घटना के बाद फरार हो गई थी, जिसे डीडवाना पुलिस ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। इसके बाद नेछवा पुलिस अनुराग को सीकर लेकर आई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.