- Hindi News
- अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल
सीकर. सांवली रोड स्थित पशुपालन विभाग के सामने गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक इस्लामिया स्कूल वार्ड संख्या 10 का रहने वाले मोहम्मद सोयब((19)) पुत्र मोहम्मद असलम जिला स्टेडियम में क्रिकेट खेलने गया था। पशुपालन विभाग के सामने किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस पर बाइक सवार मोहम्मद सोयब, मोहम्मद शाकिर व मोहम्मद नदीम घायल हो गए। सोयब ने अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
पिता का पहले ही हो चुका है इंतकाल : मृतक के मामा अब्दुल वाशिद ने बताया कि सोयब के पिता का इंतकाल पहले ही चुका है। उसके बाद मंडावा से वह अपने ननिहाल सीकर में ही रह रहा था। पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था और मजदूरी करके घर खर्चा भिजवाया करता था।