पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्राई डे पर शराब बेचते एक गिरफ्तार

ड्राई डे पर शराब बेचते एक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. कल्याण सर्किल पुलिस ने गुरुवार को पुलिस लाइन मोहन कॉलोनी में ड्राई डे पर शराब बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से मौके से 40 पव्वे देशी शराब के भी बरामद किए हैं। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। चौकी प्रभारी राजीव डूडी ने बताया कि नागौर जिले की ढाणी ढाबराणी निवासी भैरव सिंह((21)) पुत्र शक्ति सिंह शराब ठेके सामने कार्टन में शराब बेच रहा था। डूडी ने बताया कि शराब का ठेका भी आधा खुला हुआ था। मामले में आबकारी सीआई लक्ष्मीनारायण का कहना है कि ड्राई डे की गश्त के दौरान ठेका बंद था।