पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारिवारिक विवाद में युवक पर हमला, गंभीर घायलएक पक्ष ने लगाया मारपीट का आरोप, दूसरे पक्ष ने कहा हमा

छेड़छाड़ के आरोप में युवक पर हमला, पत्नी ने अपने पिता को ही ठहराया दोषी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीकर. दादिया क्षेत्र के गांव बेरी में एक युवक के साथ जबरदस्त मारपीट की गई। हाथ-पैरों में गंभीर चोट की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पत्नी ने अपने पिता, दादा सहित परिवार के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष ने उस युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, जिससे मारपीट हुई है। एसएचओ मदनलाल कड़वासरा ने बताया कि बेरी की किरण देवी ने रिपोर्ट दी है।

आरोप है कि उसका सुरेश सैनी से विवाह हुआ था। इसको लेकर परिजन नाराज हैं। गुरुवार को उसके पति सुरेश के साथ उसके पिता शिशपाल, दादा दूलाराम सहित अन्य लोगों ने मारपीट की। ये लोग गाडिय़ों से आए और हाथों में सरिए थे। बाद में उसे घायलावस्था में छोड़ गए।