ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
उदयपुर - सुखेर थाना क्षेत्र के सापेटिया तिराहा-भुवाणा पर ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार युवक की मौत हो गई। युवक ढाबे से चाय पीकर आ रहा था। एएसआई कैलाश सिंह ने बताया कि खमनोर निवासी किशनलाल ((25)) पुत्र चैनराम सुथार भुवाणा में फर्नीचर का काम करता था।
बुधवार को किशनलाल ढाबे पर चाय पीकर निकला। वह स्कूटर पर सुखेर से भुवाणा की ओर जा रहा था कि पीछे से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। एंबुलेंस के आने में देरी से गंभीर घायल हुए युवक को पुलिस अपनी ही गाड़ी से हॉस्पिटल लाई और अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।