- Hindi News
- भुवाणा में दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
भुवाणा में दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
उदयपुर - सुखेर थाना क्षेत्र के भुवाणा में निर्माणाधीन भवन में काम करते समय गिरने से मजदूर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हेडकांस्टेबल मो. मुश्ताक ने बताया कि स्वामी नगर, भुवाणा में गत डेढ़ महीने से स्काई गार्डन के नाम से भवन निर्माण हो रहा है। बाली, कोलकाता निवासी मोहम्मद सहीद्दुर शेख ((20)) पुत्र मो. फरमान शेख यहां मिस्त्री के हेल्पर का काम कर रहा था। बुधवार सुबह साढ़े दस बजे काम करते समय सहीद्दुर चक्कर खाकर दो मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।