पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 00पीसी टैबलेट पर होगा केबीसी गेम, लैपटॉप पर छठी से 12वीं क्लास की किताबेंखेल खेल में पढ़ाई : कलेक्टर

00पीसी टैबलेट पर होगा केबीसी गेम, लैपटॉप पर छठी से 12वीं क्लास की किताबेंखेल-खेल में पढ़ाई : कलेक्टर की पहल पर क्विज बेस्ड लर्निंग सिस्टम लांच

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - उदयपुर
क्विज बेस्ड लर्निंग सिस्टम की लांचिंग बुधवार को गुरु गोविंदसिंह सीनियर सेकंडरी स्कूल में की गई। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर की पहल पर मोइनी फाउंडेशन जयपुर व शिक्षा विभाग द्वारा क्विज एकेडमी के प्रोजेक्ट उत्कर्ष की शुरुआत की गई।
सिस्टम के तहत 9वीं क्लास के छात्र लैपटॉप, कम्प्यूटर व टैबलेट पर क्विज व केबीसी गेम से खेल खेल में सारे विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे। पढ़ाई के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिये सरकार द्वारा जिले में वितरित सभी लैपटॉप व टैबलेट में एनसीईआरटी की 6 से 12वीं तक की पुस्तकों को हिंदी व अंग्रेजी में इंस्टॉल भी किया गया है। इसके लिए सिस्टम में स्टडी बडी एप्प को इंस्टॉल किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को स्कूलों में किताबें ले जाने की जरूरत नहीं रहेगी।
इस पायलट प्रोजेक्ट में जिले के विभिन्न ब्लॉक के 12 सरकारी स्कूलों को शामिल किया गया है। कलेक्टर ने तकनीकी प्रतिस्पर्धा के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर के उपयोग को बढ़ावा देते हुए विद्यार्थियों को निपुण बनाने की महती आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में कम्प्यूटर का चलन बढ़ रहा है। ऐसे में कम्प्यूटर आधारित शिक्षण प्रणाली हमें तकनीकी श्रेष्ठता की ओर ले जाएगी। उद्घाटन समारोह में छात्र-छात्राओं को क्विज बेस्ट लर्निंग सिस्टम की प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रायोगिक जानकारी दी गई।