क्यों महिला को नहीं मिलता उचित स्थान?
उदयपुर - महिला को देखकर क्यों व्यवहार परिवर्तित होता है? दफ्तरों में महिला के लिए उसके आधार पर काम का चयन क्यों किया जाता है? महिला जनप्रतिनिधि से क्यों पूछा जाता है कि उसका काम कौन देखेगा? ऐसे कुछ सवालों के साथ मंगलवार से जिला परिषद सभागार में जेंडर संवेदी शासन मुद्दे पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्था, जयपुर और जिला परिषद के साझे में कार्यशाला संभाग के प्रधान, बीडओ और सीडीपीओ के लिए शुरू हुई। जिला प्रमुख मधु मेहता ने समय के साथ महिलाओं को भी आगे लाने के मुद्दे पर चर्चा की। सीईओ अबरार अहमद, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेशचंद्र योगी ने जेंडर संवेदी शासन और इसकी उपयोगिता बताई। आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने लिंगानुपात पर रोशनी डाली।