पुलिया से गिरने से युवक की मौत
भास्कर न्यूज - चारभुजा
धानीन के पास सोमवार को निर्माणाधीन पुलिया से गिरने से घायल श्रमिक की उदयपुर अस्पताल में मंगलवार देर शाम मौत हो गई। इसको लेकर चारभुजा थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार भरतपुर निवासी आलोक कुमार ((२१)) पुत्र रमेशचंद धानीन के पास पुलिया निर्माण पर काम कर रहा था। अचानक संतुलन बिगडऩे से वह गिर गया। उसे घायलावस्था में आरके अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर कर दिया।