पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगमग होंगे कलेक्ट्री भवन, देहलीगेट व हाथीपोल दरवाजा

जगमग होंगे कलेक्ट्री भवन, देहलीगेट व हाथीपोल दरवाजा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - कलेक्ट्री भवन के दरो-दीवार, ऐतिहासिक हाथीपोल व देहलीगेट दरवाजे जल्द ही रोशनी से जगमग होंगे। कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर के निर्देश पर यूआईटी ने इस काम के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यूआईटी सचिव डॉ. आर.पी.शर्मा ने बताया कि कलेक्ट्री भवन का बाहरी स्वरूप आकर्षक दिखे, इसके लिए यहां इंडक्शन लैम्प व एलईडी लाइट लगाई जाएगी। इस काम पर 11.57 लाख रुपए खर्च होंगे, जबकि ऐतिहासिक हाथीपोल व देहलीगेट दरवाजे पर इंडक्शन लैम्प व एलईडी लाइट लगाने पर 11.91 लाख रुपए खर्च होंगे। टेंडर प्रक्रिया आगामी 30 जनवरी को पूरी होगी और वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए दो माह का समय दिया जाएगा। अगले चरण में शहर के दूसरे ऐतिहासिक भवनों पर भी इस प्रकार की रोशनी की जाएगी।