- Hindi News
- इस बार गांधी ग्राउंड नहीं शहर में घूमेंगी झांकियां
इस बार गांधी ग्राउंड नहीं शहर में घूमेंगी झांकियां
उदयपुर - गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को नया पन देने व यादगार बनाने के लिए झांकियों के माध्यम से लोगों में जागृति लाने का प्रयास किया जाएगा। इस बार इन झांकियों को शहर की सड़कों पर घुमाते हुए मुख्य परेड में शामिल करने गांधी ग्राउंड ले जाया जाएगा।
राष्ट्रीय पर्व की परेड में झांकियां शामिल करने के लिए हिंदुस्तान जिंक, आरएसएमएम जैसे बड़े औद्योगिक संस्थानों ने सहमति दे दी है। शहर के अन्य बड़े प्रतिष्ठान भी अपनी झांकियां राष्ट्रीय परेड में भेजेंगे। निजी और सरकारी स्कूल तथा कॉलेजों द्वारा बनाई जाने वाली झांकियां भी 26 जनवरी को अन्य झांकियों के साथ शहर की सड़कों पर भ्रमण करती हुई गांधी ग्राउंड पहुंचेंगी। जिला कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि गणतंत्र दिवस की परेड में स्कूली बच्चे तिरंगे झंडे की आकृति बना कर प्रदर्शन करेंगे। यह आकृति भारतीयम यानी भारत की अखंडता व एकता को बताएगी। परेड के दौरान सेना के जवान शस्त्र लेकर साहसिक करतबों, महिलाएं और युवतियां आत्म रक्षा के दांव-पेच का प्रदर्शन करेंगी। मीरा गल्र्स कॉलेज की छात्राएं इस कार्यक्रम की संयोजक होंगी।
पूर्व संध्या पर टाउन हॉल में होगा कार्यक्रम : गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व 25 जनवरी की शाम शहर के सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चे सुखाडिय़ा रंग मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। नगर निगम कार्यक्रम का संयोजन व संचालन करेगा। दो घंटे तक चलने वाले इस समारोह की थीम देश भक्ति पर आधारित होगी।
गणतंत्र दिवस पर तैयार की जा रही 40 झांकियां