पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दृढ़ इच्छा से ही किया जा सकता है चुनौतियों का सामना : उदावत

दृढ़ इच्छा से ही किया जा सकता है चुनौतियों का सामना : उदावत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - भास्कर चैम्प्स क्लब की ओर से आयोजित ब्रेन हंट 2 ((चैलेंज योर इमेजिनेशन)) प्रतियोगिता के तहत बुधवार को हिरणमगरी सेक्टर 4 स्थित सेंट एंथोनी स्कूल में भविष्य मार्ग दर्शन कार्यशाला हुई। इसमें कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कर ब्रेनहंट 2 किट प्रदान किए गए।
कार्यशाला में लॉ प्रेप ट्यूटोरियल के देवेंद्र सिंह उदावत ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मौजूदा समय में हर क्षेत्र में चुनौतियां है। दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। स्कूल प्राचार्य विलियम डिसूजा ने कहा कि इस प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए अच्छा अवसर मिलेगा। इस मौके पर दुर्गासिंह शक्तावत, अंतेश
शर्मा, लेखपाल सिंह, स्कूल की जस्सी डिसूजा व अनिता चपलोत मौजूद थे।
आप भी भाग ले सकते हैं प्रतियोगिता में
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्कूल व विद्यार्थी सहेली मार्ग स्थित दैनिक भास्कर कार्यालय या इस नंबर 02943988884 पर संपर्क कर सकते हैं।