पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेकसिटी में तय होगी स्पीड लिमिट

लेकसिटी में तय होगी स्पीड लिमिट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - उदयपुर
बीते तीन साल में सड़क हादसों में जान गंवाने वाले 331 लोगों को फतहसागर की पाल पर बुधवार शाम कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर यह आयोजन नगर निगम, मानव जीवन रेखा संस्थान तथा लायंस क्लब की ओर से हुआ। इस मौके पर एडीएम-सिटी ने कहा कि जल्दी ही शहर में स्पीड लिमिट तय की जाएगी।
पाल पर एक के बाद एक शहरवासी में जलती कैंडल लेकर आगे बढ़ते रहे और समूह में फतहसागर पाल की पार्किंग वाले स्थान पर पहुंचकर सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। पाल पर एक लाइन में जलती मोमबत्ती का प्रकाश आमजन को यह संदेश दे रहा था कि जीवन की ज्योति जलती रहे और परिवार की खुशियां महकती रहे.....। आयोजन में एडीएम-सिटी मोहम्मद यासीन पठान, उप परिवहन आयुक्त एम.एल. रावत, डीटीओ ओ.पी. बैरवा, कानसिंह परिहार सहित मृतकों के परिवारजन, स्वयं सेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता, सनराइज ग्रुप ऑफ कॉलेज के पदाधिकारी तथा आमजन शामिल थे। एडीएम ने कहा कि शहर को एक्सीडेंट फ्री जोन बनाने के लिए प्रशासन स्तर पर स्पीड लिमिट तय की जाएगी। अलग-अलग क्षेत्रों में जरूरत के अनुरूप स्पीड की स्वीकृति दी जाएगी। शहर में खासकर यूथ जिस तरह से बाइक रेसिंग लगाकर अपनी जान जोखिम में डाल रहा है, ऐसी रेस पर कंट्रोल किया जाएगा। यातायात पुलिस के साथ इस प्रकार की रेसिंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग द्वारा ऐसे वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे जो स्वयं और अन्य की जान को जोखिम में डालने से बाज नहीं आते। अपर आयुक्त परिवहन जितेंद्र सिंह ने कहा कि आमजन को सेल्फ ड्राइविंग के लिए संकल्प लेने की जरूरत बताई।