दोपहर में खुला मौसम शाम को फिर ठिठुरन
उदयपुर - लेकसिटी में बुधवार की दोपहर मौसम खुला। हालांकि धूप-छांव का खेल चलता रहा। दिन और रात के तापमान में बढ़त के बावजूद ठिठुरन बनी रही।
शहर में बुधवार तड़के कहीं रिमझिम तो कहीं बूंदाबांदी हुई। सुबह घना कोहरा छाया रहा। करीब 11 बजे बादल कुछ छंटे और धूप खिली। डबोक स्थित मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री ((मंगलवार)) से बढ़कर 23.4 और न्यूनतम 13.2 डिग्री से बढ़कर 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को ठिठुरन बढऩे से शादी समारोह स्थलों पर आयोजकों को अलाव की व्यवस्था करनी पड़ी।
कई तो छाते लेकर निकले : आसमान में बादल छाए रहने और जमीन गिली देख कई सुबह जल्दी कामकाज पर जाने वाले लोग ऊनी कपड़ों के अलावा छाते भी साथ लेकर निकले।
शाम होते हवा के साथ ठिठुरन बढ़ती महसूस होने लगी। शाम ढले घरों और चौराहों पर अलाव का सहारा भी लिया गया।