पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाई जैक प्लेन आतंकियों से छुड़ाने की मॉक ड्रिल

हाई जैक प्लेन आतंकियों से छुड़ाने की मॉक ड्रिल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - एक विमान को यात्रियों सहित हाई जैक कर उदयपुर ले आने व बंधकों को छोडऩे के लिए अपने साथी आतंकी को मुक्त कराने की शर्त रखने का झूठा मैसेज देकर बुधवार सुबह महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल की गई। एयरपोर्ट ऑथोरिटी के अधिकारियों ने हाई जैक विमान को आइसोलेशन बे में सुरक्षित उतारने का संदेश प्रसारित किया। कलेक्टर आशुतोष एटी पेडणेकर, एसपी अजय पाल लांबा, एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल वर्मा, सीआईएसएफ के अधिकारी मॉक ड्रिल के समय एयरपोर्ट पर उपस्थित थे। डबोक थानाधिकारी जितेंद्र आंचलिया मय जाप्ता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।
एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ की डॉग स्क्वॉड की स्पेशल विंग प्रशिक्षित कुत्तों के साथ तैनात मौजूद थी।