- Hindi News
- नशे में युवक ने पत्नी को चाकू से गोदा, हालत गंभीर, आरोपी फरार
नशे में युवक ने पत्नी को चाकू से गोदा, हालत गंभीर, आरोपी फरार
नगर संवाददाता - उदयपुर
प्रतापनगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुधवार शाम नशे में युवक ने पत्नी को चाकू से गोद दिया। महिला की हालत नाजुक है।
एएसआई प्रभुलाल ने बताया कि इस कॉलोनी में रहने वाला ओमप्रकाश छाबड़ा सूरजपोल पर शिकंजी का ठेला लगाता है। बुधवार शाम वह शराब के नशे में घर पहुंचा। शराब पीने और किसी घरेलू बात पर उसका पत्नी रजनी से झगड़ा हो गया। ओमप्रकाश ने रजनी से मारपीट की और चाकू से वार कर दिया। पीठ पर चार और सीने पर एक वार से रजनी गंभीर घायल हो गई। हमले के बाद ओमप्रकाश फरार हो गया। इधर, रजनी की चीख सुनकर उसकी ननद, पड़ोस में रहने वाली उसकी बहन आई। उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों व पुलिस को सूचना दी।