पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपनी पहल से संभव है रोड सेफ्टी

अपनी पहल से संभव है रोड सेफ्टी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - एडीएम ((सिटी)) यासीन पठान ने कहा कि निजी पहल से ही रोड सेफ्टी ((सड़क सुरक्षा)) तय की जा सकती है। अगर प्यारी है अपनी जान, तो रखो सड़क सुरक्षा का ध्यान..., बिना सोचे चलाओगे वाहन, तो किसी से टकरा जाओगे..., तेज गति जीवन की क्षति, ज्यादा सवारी पड़ेगी भारी ... जैसे स्लोगन को आदत बनाकर अपनी और दूसरों की जिंदगी बचाई जा सकती है। एडीएम बुधवार को आरटीओ कार्यालय में 25वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा गंभीर मुद्दा है। इस पर साल भर सतत कार्य करने की आवश्यकता है। अपर परिवहन आयुक्त जितेंद्र सिंह ने कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग के लिए ईमानदारी से संकल्प लेना होगा। उप परिवहन आयुक्त एम.एल. रावत ने कहा कि रोड सेफ्टी वीक केवल स्मरण के दिन हैं कि हम यातायात नियमों को भूलें नहीं, बल्कि उनकी पालना करें। जिला परिवहन अधिकारी ओ.पी. बैरवा और डीटीओ कानसिंह ने भी विचार रखे।
विद्यार्थियों का सम्मान
रोड सेफ्टी वीक के तहत विद्याभवन सेफ्टी कंसर्न एवं रेफ बुलिक मेमोरियल फाउंडेशन ((सेवा मंदिर)) की ओर से प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं का परिवहन विभाग द्वारा सम्मान किया गया। समन्वयक डॉ. वि.वि. सिंह ने बताया कि प्रश्नोतरी के सीनियर वर्ग में निशा बंशीवाल ((विद्याभवन स्कूल)), जूनियर वर्ग में प्रिया यादव ((सेंट एंथोनी स्कूल)), पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में शकुंतला चौधरी ((बीएन स्कूल)), जूनियर वर्ग में खुशबू बालोत ((बीएन स्कूल)) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर मुस्कान संस्थान की ओर से सड़क सुरक्षा थीम पर तैयार कैलेंडर का विमोचन किया गया। सप्ताह के दौरान परिवहन विभाग, यातायात पुलिस एवं स्वयंसेवी संस्थाओं सहित सहयोगी कंपनियों व क्लबों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दिए गए।