- Hindi News
- स्टेज पर डांस का जलवा, फूड फेस्ट में बनीं लजीज डिशेज
स्टेज पर डांस का जलवा, फूड फेस्ट में बनीं लजीज डिशेज
नगर संवाददाता - उदयपुर
सुखाडिय़ा विश्वद्यालय के संघटक सहित सभी कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम शुरू हो गई है। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी छात्रसंघ अध्यक्षों ने अपने कार्यकाल की राशि खर्च करने की योजना तैयार कर ली है। इसके तहत ही कॉमर्स, आट्र्स और साइंस कॉलेज में बुधवार का दिन खास रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने कभी स्टेज पर डांस का जलवा दिखाया तो कभी गीत सुनाए। फूड फेस्ट भी खूब जमा। छात्राओं ने लजीज डिशेज बनाकर हाथों का हुनर दिखाया।
तैयारी : केंद्रीय छात्रसंघ की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। इसमें यूनिवर्सिटी के संघटक कॉलेज, मीरा गल्र्स कॉलेज की छात्राएं ही प्रतिस्पद्र्धा में शिरकत करेंगी।