पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धोखाधड़ी पर भूमि व्यवसायी, यूआईटी के पूर्व सचिव सहित पांच नामजद

धोखाधड़ी पर भूमि व्यवसायी, यूआईटी के पूर्व सचिव सहित पांच नामजद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - पूर्व पार्षद के पति ने अंबामाता थाने भू व्यवसायी, यूआईटी सेक्रेटरी सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। भाजपा की पूर्व पार्षद सर्वऋतु विलास निवासी लता भंडारी के पति संजय भंडारी ने भू व्यवसायी भूपालपुरा निवासी शांतिलाल मेहता, गोविंद अग्रवाल, यूआईटी के पूर्व सचिव सहित पांच लोगों के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा दायर कर थाने में मामला दर्ज कराया है। भंडारी ने बताया कि उन्होंने 2007 में भुवाणा में मेहता से 28 लाख रुपए में जमीन खरीदी थी। बाद में आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बंटवारा कर दिया। इसके अलावा जिस जमीन का सौदा हुआ था, उसे दूसरे को देकर भंडारी के खाते दूसरी जमीन कर दी गई।