पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन नहीं मिला तो काली पट्टी बांधकर की ड्यूटी

वेतन नहीं मिला तो काली पट्टी बांधकर की ड्यूटी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - एमबी अस्पताल में निशुल्क जांच योजना के तहत सेंट्रल लैब के लैब टेक्नीशियनों ने वेतन नहीं मिलने के खिलाफ बुधवार को काली पट्टी बांधकर काम किया। साथ ही वेतन नहीं मिलने पर शुक्रवार से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें चार महीनों से वेतन नहीं मिला है। न ही वर्क एक्सटेंशन दिया जा रहा है। उन्होंने नोडल अधिकारी व प्राचार्य को कई बार लिखित अवगत कराया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह के भीतर वेतन दे दिया जाएगा। लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। गौरतलब है कि सेंट्रल लैब में कार्यरत 20 से अधिक लैब टेक्नीशियनों व सीनियर डेमोंस्ट्रेटरों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। रोज होने वाली हजारों जांचों का दारोमदार उन्हीं पर है।