पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्गा नर्सरी रोड को चौड़ा करने के लिए निगम ने किया डिमार्केशन

दुर्गा नर्सरी रोड को चौड़ा करने के लिए निगम ने किया डिमार्केशन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - नगर निगम ने दुर्गा नर्सरी रोड को चौड़ा करने बुधवार को इसके दोनों तरफ डिमार्केशन किया। इस रोड को 80 फीट चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है। अभी चौड़ाई 60 फीट है।
निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ 10-10 फीट की जमीन लेने के लिए डिमार्केशन किया गया है। इसमें आरसीए की जमीन भी ली जाएगी। रोड की सीमा में आ रहे अस्थायी अतिक्रमण हटाने का काम निगम ने पहले ही शुरू कर दिया है। पिछले दिनों ही इसे लेकर कार्रवाई की गई। निगम इस प्रयास में भी है कि दुर्गा नर्सरी रोड, कुम्हारों का भट्टा के मुहाने पर चौराहे की चौड़ाई बढ़ाने के लिए सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय की जमीन मिल जाए। इसके लिए पिछले दिनों मेयर ने कुलपति से बात भी की थी।