पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीछा कर परेशान करने का मामला दर्ज

पीछा कर परेशान करने का मामला दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - गोवर्धन विलास थाना में एक किशोरी ने खांजीपीर निवासी इमरान खान पुत्र अनवर खां के खिलाफ पीछा करने व परेशान कर धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। किशोरी उदयपुर में सेक्टर 14 में अकेली रहती है। वह पढ़ाई के साथ काम भी करती है। किशोरी और इमरान की दो वर्ष से दोस्ती थी। इमरान ने किशोरी की स्कूटी रख ली और वापस नहीं की। अब इमरान किशोरी का पीछा करता है और उसे परेशान कर धमकी देता है।
दो आरोपी गिरफ्तार : नाई थाना पुलिस ने युवतियों को जबरन रोकने और उनके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में नयागुड़ा निवासी सुरेश पुत्र खेमा ओर राजू पुत्र भैरा गमेती को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम को दो युवतियां फैक्ट्री से काम कर लौट रही थीं। शराब पी रहे आरोपियों ने उन्हें रोका और छेड़छाड़ की। युवतियों के शोर मचाने पर आरोपी बाइक से फरार हो गए थे।