पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो सौ से ज्यादा कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे दफ्तर

दो सौ से ज्यादा कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे दफ्तर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - जिले के उपखंड मुख्यालयों पर बुधवार सुबह 200 से अधिक राज्य कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। उप खंड अधिकारियों तथा तहसीलदारों को कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के आदेश जिला कलेक्टर ने दिए थे।
दो सौ कर्मचारियों की गैर हाजरी का आंकड़ा जिला कलेक्ट्री में बुधवार शाम तक प्राप्त हो चुका है। पूरे आंकड़े गुरुवार को प्राप्त होंगे।
जिला कलेक्टर आशुतोष एटी पेंडणेकर ने बताया कि उन्होंने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में उपखंड अधिकारियों को कर्मचारियों की उपस्थिति चैक कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। जिले के सभी उपखंड, तहसील, पंचायत समितियां, शिक्षा विभाग, राजस्व, कृषि आदि विभागों के दफ्तरों में सुबह साढ़े 9 बजे उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
कलेक्टर ने बताया कि गैर हाजिर पाए गए कर्मचारियों को गुरूवार को उनके विभागाध्यक्ष नोटिस देकर जवाब तलब करेंगे। कोई कर्मचारी सरकारी ड्यूटी पर फील्ड में जाना पाए जाने पर कार्यवाही से मुक्त कर दिया जाएगा। जिन कर्मचारियों के पास अनुपस्थिति की ठोस वजह नहीं होगी उनका एक दिन का वेतन काट दिया जाएगा। कलेक्टर का कहना है कि यह अभियान जारी रहेगा। जो कर्मचारी बुधवार को गायब पाए गए वे भविष्य में भी गायब मिलेंगे तो सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।



कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई