पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चीरवा में पिस्टल दिखाकर लग्जरी कार लूटी, बाइक छोड़ गए बदमाश

चीरवा में पिस्टल दिखाकर लग्जरी कार लूटी, बाइक छोड़ गए बदमाश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - सुखेर थाना क्षेत्र के चीरवा घाटे में बाइक पर आए तीन युवक पिस्टल दिखाकर लग्जरी कार लूट कर ले गए। आरोपी बाइक मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसएचओ मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। एसपी अजयपाल लांबा ने बताया कि सूचना मिलते ही क्षेत्र में नाकाबंदी करा दी गई है। आरोपी कार लेकर बाइक मौके पर ही छोड़ गए हैं। शक है कि बाइक भी चोरी की होगी। पुलिस ने बताया कि पुलां निवासी मोहनलाल सालवी, देवाली निवासी रामचन्द्र गुर्जर राजसमंद स्थित जेके फैक्ट्री में काम करते हैं। बुधवार रात दोनों इनके सेठ अशोक विजयवर्गीय, शेर सिंह बाबेल और संदीप कुणावत के साथ उदयपुर लौट रहे थे। पांचों दो लग्जरी गाडिय़ों में थे। चीरवा घाटा पहुंचने पर एक कार पंक्चर हो गई। इस पर रामचन्द्र और मोहनलाल गाड़ी ठीक करने के लिए वहीं रुक गए और अशोक, शेर सिंह व संदीप दूसरी गाड़ी से चीरवा से रवाना हो गए। मोहनलाल गाड़ी का पंक्चर ठीक कर रहा था कि नाथद्वारा की ओर से बाइक पर तीन युवक आए। गाड़ी रोककर युवकों ने मोहनलाल और रामचन्द्र को पिस्टल दिखाई और कार ((आरजे 27 सीबी 6671)) लूट कर ले गए। आरोपी जिस बाइक ((आरजे 27 एसआर 2621)) से आए थे, वह मौके पर ही छोड़ गए।