पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोहरा : मुंबई व दिल्ली से आने वाली सुबह की उड़ानें निरस्त

कोहरा : मुंबई व दिल्ली से आने वाली सुबह की उड़ानें निरस्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह घना कोहरा छाया होने से जेट एयरवेज की मुंबई और दिल्ली से उदयपुर आकर वापस लौटने वाली उड़ानें निरस्त कर दी गईं। मुंबई से सुबह 6.30 बजे उदयपुर आकर वापस लौटने वाला जेट एयरवेज का विमान 9 डब्ल्यू 2093 तथा सुबह 7.10 बजे दिल्ली से आकर वापस लौटने वाला विमान 9 डब्ल्यू 2627 बुधवार को निरस्त कर दिए गए। सुबह एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण 50 मीटर से दूर रखी वस्तुएं दिखाई नहीं दे रही थीं। स्पाइस जेट का दिल्ली से सुबह 9.30 बजे आने वाला विमान एसजी 2436 दोपहर 11 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचा। दिल्ली के लिए वापसी डेढ़ घंटा लेट हुई। एयर इंडिया का मुंबई से दोपहर 2.50 पर आने वाला विमान शाम 5 बजे उदयपुर पहुंचा। यह विमान 2 घंटे लेट दिल्ली प्रस्थान कर सका।