पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘पालन से होगी गौरक्षा आंदोलन से नहीं’राष्ट्रसंत कमल मुनि ‘कमलेश’ ने बातचीत में कहा

‘पालन से होगी गौरक्षा आंदोलन से नहीं’राष्ट्रसंत कमल मुनि ‘कमलेश’ ने बातचीत में कहा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - उदयपुर
गोरक्षा धर्म विशेष का नहीं, बल्कि पर्यावरण और स्वास्थ्य का विषय है। गो हत्या के विषय में किसी धर्म विशेष को दोषी नहीं मानना चाहिए। वे सभी दोषी हैं, जो गायों को पालने के बजाय लावारिस छोड़ देते हैं। गायों को पालें तो रक्षा अपने-आप हो जाएगी। गाय पालन से बचेगी, आंदोलन से नहीं। ये विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि ‘कमलेश’ ने गुरूवार को सेक्टर 14 जैन स्थानक पर पत्रकारों से बातचीत में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज गोरक्षा नहीं की तो आगामी समय में नकली घी से ही दीप जलाए जाएंगे, प्रसाद बनाए जाएंगे। गोरक्षा की बात करने वालों का पहले पॉलिथीन मुक्त होने की जरूरत है। चमड़े से बनी वस्तुओं का त्याग करने की जरूरत है। गोचर भूमि को माफियाओं से मुक्त कराने की जरूरत है।
मुस्लिम अहिंसा मंच कर रहा गौरक्षा
मुनिश्री ने कहा कि दिल्ली में मुस्लिम अहिंसा मंच का गठन किया गया है, जो दुनिया में पहली बार हुआ है। 11 राज्यों में इसकी शाखाएं हैं। मंच के तहत 11 हजार मुस्लिम गौरक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। उनकी ओर से 20 एकड़ जमीन पर गौशाला बनाई जा रही है। यह मुस्लिम समुदाय में गाय के प्रति बदली सोच से संभव हुआ है।



देश में ऊर्जा नहीं, ऊर्जा को दिशा की जरूरत

देश में ऊर्जा की कमी नहीं, बल्कि को ऊर्जा को सही दिशा देने की जरूरत है। युवाओं जोश का उपयोग सकारात्मक व रचनात्मक करने पर भटकाव नहीं आएगा। बुजुर्गों के होश और युवाओं को जोश दोनों समन्वय से काम करें तो नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। देश में कई कानून ऐसे हैं, जो बना दिए गए हैं, लेकिन पालना नहीं होती, ऐसे कानूनों को दफन कर देने चाहिए।