- Hindi News
- वाहन रैली निकली, दीप जलाकर दी पुष्पांजलि
वाहन रैली निकली, दीप जलाकर दी पुष्पांजलि
उदयपुर - नेताजी सुभाषचंद बोस जयंती पर गुरुवार को शहरभर में विविध आयोजन हुए। सामाजिक, राजनैतिक एवं शैक्षिक संस्थाओं द्वारा नेताजी को याद किया।
युवा क्रांति की ओर से विभिन्न संगठनों के साझे में वाहन रैली निकाली गई। अध्यक्ष योगेश वैष्णव ने बताया कि रैली में मेवाड़ सेना, हिंदू महासेना, बजरंग सेना, चांदपोल सेवा समिति एवं सुभाष नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली टाउनहॉल से बापूबाजार, सूरजपोल, झीणीरेत चौक, मुखर्जी चौक, जाड़ा गणेशजी, ब्रह्मपोल होते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस चौराहा पहुंची। नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद 117 दीप प्रज्वलित किए गए। दुर्गा नर्सरी स्थित कार्यालय पर कांग्रेस की शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास एवं पदाधिकारियों ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, दिलीप सुखाडिय़ा, उपाध्यक्ष गणेश राजोरा आदि मौजूद थे। कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की ओर से देहलीगेट स्थित कार्यालय पर पुष्पांजलि सभा हुई। निंबार्क शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सुभाषचंद्र बोस जयंती एवं रामानंदाचार्य जयंती मनाई गई। इस अवसर पर इन महापुरुषों के जीवन के प्रेरक प्रसंगों की प्रस्तुति हुई। रामावि कानपुर में कार्यक्रम प्रभारी कुलदीप जोशी ने नेताजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। देबारी स्थित पायनियर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने देशभक्ति गीत व कविताएं सुनाई। महावीर चेसमेन पब्लिक स्कूल में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में जशोदा मोची ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पंथ संचलन : विद्या निकेतन उमावि एवं उप्रावि के विद्यार्थियों ने पथ संचलन निकाला। प्रधानाध्यापक प्रभात आमेटा ने बताया कि संचलन रावजी का हाटा, कालाजी गोराजी, नाइयों की तलाई, कांजी का हाटा, श्रीनाथजी मंदिर मार्ग से होते हुए बदनोर की हवेली स्थित स्कूल पर संपन्न हुई।