पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत

वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीडी - उदयपुर अहमदाबाद हाइवे पर गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में खरपीणा वन विभाग चौकी से उदयपुर की तरफ रमणी घाटी मोड पर बीती रात वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत हो गई। सुबह छह बजे किसी ड्राइवर ने खरपीणा वन चौकी पर पैंथर के मरने की सूचना दी। इस पर खरपीणा फोरेस्टर साकर चंद्र घटनास्थल पर पहुंचे और वन क्षेत्र अधिकारी परसाद आशुतोष को सूचना देकर मौके पर बुलाया। वन अधिकारियों ने पैंथर के शव को पोस्टमार्टम के लिए उदयपुर पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद कालका माता नर्सरी में पैंथर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वन अधिकारी ने बताया कि छह महीने में हाइवे पर पैंथर की मौत का यह चौथा मामला है।